आगरालीक्स …Agra News : आगरा में शिक्षक ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज, पुलिस जांच में जुटी। बीए की छात्रा से अश्लील हरकत करने पर तीन साल की कैद। ( Agra News : Teacher send obscene massage to woman#Agra)
आगरा के बरहन क्षेत्र के एक स्कूल के शिक्षक का स्कूल के कर्मचारी के घर आना जाना था। आरोप है कि कर्मचारी की बेटी को शिक्षक ने परेशान करना शुरू कर दिया, उसमे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। नौकरी लगवाने का लालच देकर उसे परेशान करने लगा। युवती ने अपने परिजनों को शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया, इस मामले में युवती के भाई ने थाने में तहरीर दी है पुलिस जांच में जुटी है।
बीए की छात्रा से अश्लील हरकत में तीन साल की कैद
एत्मादपुर क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज से बीए कर रही छात्रा के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था, इसमें कहा था कि 19 मार्च 2014 को उनकी बेटी सुबह सात बजे कॉलेज जा रही थी। रास्ते में बंटू उर्फ त्रिलोक पाल ने पुत्री के साथ अश्लील हरकत की, उनकी बेटी किसी तरह से जान बचाकर भाग कर आई। इस मामले में एसीजेएम चतुर्थ ने बंटू को तीन साल का कारावास और पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।