Friday , 7 August 2026
Home आगरा Agra News: Team Agra Metro celebrates 77th Independence Day with zeal and vigour; pledged to give world class metro to Agra city…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Team Agra Metro celebrates 77th Independence Day with zeal and vigour; pledged to give world class metro to Agra city…#agranews

219

आगरालीक्स…आगरावासियों को समय से पहले मिलेगी मेट्रो की सौगात. स्वतंत्रता दिवस पर शहर को विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा प्रदान करने का लिया संकल्प

ताजनगरी में आगरा मेट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों ने देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान आगरा मेट्रो परियोजना के सभी अधिकारियों ने राष्ट्रगान के बाद अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही आगरा मेट्रो टीम ने शहर को निर्धारित समय पर विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा प्रदान करने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने लखनऊ स्थित यूपी मेट्रो मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत तेजी से विकसित होता हुआ देश है। आज भारत की आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर हमें अगले 25 सालों की उन्नति की नींव रखनी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल की स्थापना शहर को बेहतर, तेज, सुरक्षित एवं आरामदायक ट्रांसपोर्ट सिस्टम देने के रूप में हुई थी। हम अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए नए-नए कीर्तिमान भी स्थापित करते गए हैं।

इस दौरान सुशील कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की आगरा टीम द्वारा तेज गति के साथ आगरा मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है। सुशील कुमार ने कहा कि लखनऊ एवं कानपुर में निर्धारित समय से पहले शहरवासियों को मेट्रो की सौगात देने के बाद अब आगरा शहर को विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा प्रदान करने के लिए यूपीएमआरसी की टीम संकल्पित है। सुशील कुमार ने कहा कि आगरावासी को भी निर्धारित समय से पहले मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A pledge to take Agra’s only mother’s milk bank to the masses…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एकमात्र मातृ दुग्ध बैंक को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प,...

टॉप न्यूज़

Agra News: DM, Agra reviewed the work of the Jal Nigam and issued instructions regarding water supply…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कितने घरों में हो रही है गंगाजल की सप्लाई. पानी...

आगरा

Agra News: Technical Assistant Group-C Main Exam on August 9; 11,808 candidates to take the test at 26 centers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 9 अगस्त को होगी यूपीएसएसएससी की तकनीकी सहायक ग्रुप—सी मुख्य...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha underway at Agra’s Mahakaleshwar Dham…#agranews

आगरालीक्स….श्री राम के जीवन आदर्शों को अपनाना जरूरी..आगरा के महाकालेश्वर धाम में...

error: Content is protected !!