आगरालीक्स…आगरा में आज फिर तापमान पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस के पार. फिर गर्मी ने दिखाए अपने तेवर. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम…
आगरा में गर्मी ने फिर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हे. दो दिन पहले बारिश से राहत के बाद फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तामपान भी 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है. आगामी सप्ताह तक गर्मी इसी तरह रहेगी. हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जून के तीसरे सप्ताह तक यूपी में मानसून दस्तक दे देगा और इस बार मानसून सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.