आगरालीक्स…Agra News : . आगरा में अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्टिंग ट्रैक पर गाड़ी चलाने का टेस्ट देना होगा, इसमें पास होने पर ही ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा। आगरा में पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर तैयार हो गया है। ( Agra News : Testing track for driving licence start from March 2025 #Agra )
आगरा में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को गाड़ी चलाकर दिखानी पड़ती है, इसके लिए आरआई पुलिस लाइन में टेस्ट लेते हैं। इसके बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, मशीन से टेस्ट लेने की सुविधा नहीं है। इसके लिए आगरा में आगरा मथुरा हाईवे पर पीपीपी मॉडल पर पहला ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक तैयार हो गया है। वरदान ड्राइविंग एंड आटो मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर के नाम से तैयार किए गए इस टेस्टिंग ट्रैक पर ही टेस्ट लिया जाएगा।
मार्च से शुरू होगा टेस्टिंग ट्रैक
वरदान ड्राइविंग एंड आटो मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर के एमडी संजीव प्रजापति के अनुसार, ट्रेस्टिंग ट्रैक में चार ट्रैक बनाए गए हैं, इसमें 60 कैमरे लगाए गए हैं, यहां टेस्ट के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और कैमरे से प्रशिक्षण लेने वालों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही प्रशिक्षित अनुदेश, दो ट्रैक आपरेटर, दो कंप्यूटर आपरेटर सहित 10 लोगों का स्टाफ तैनात किया गया है। इसमें भारी वाहनों, हल्के वाहनों , दोपहिया आसैर थ्री व्हीलर के लिए अलग अलग टेस्टिंग ट्रैक बनाए गए हैं।
आनलाइन प्रमाण पत्र मिलेगा
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट देना होगा, इसके बाद आनलाइन प्रमाण पत्र आरटीओ कार्यालय को भेजा जाएगा। इसके बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा।