आगरालीक्स…आगरा में बोले कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन— सनातन धर्मी की शादी सनातन धर्म में ही हो. भारत बने हिन्दू राष्ट्र.
आगरा में कथावाचक ठाकुर देवकीनंबद महाराज ने हिंदू राष्ट्र का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र बनने का मतलब किसी को कष्ट देना बिल्कुल नहीं है. हिन्दू राष्ट्र का अर्थ है कि अपनी सनातन पंरपराओं का निर्वहन करते हुए हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने का संकल्प करें. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ऐसे देशों में हालातों को पहले देखें, जहां हम अल्पसंख्यक हैं. वहां हमारी बहन बेटियों के साथ क्या हो रहा है. आए दिन हिंदू मंदिरों को तोड़ने की खबरें आती हैं. अगर हमने अभी कोई कदम नहीं उठाया तो आने वाले कुछ सालों में भारत में भी यही हाल होगा.