आगरालीक्स …..आगरा में थार कार पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवाओं की मौत, साथ दो युवक गंभीर घायल।
आगरा के राजमार्ग संख्या 39 पर खेरागढ़ क्षे़त्र में मंगलवार रात को तेज स्पीड थार कार पेड़ से टकरा गई। देर रात हादसा हुआ, पुलिस ने थार कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें से दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं।

हादसे में दो की मौत
पुलिस के अनुसार, हादसे में मरने वालों की शिनाख्त उपेंद्र पुत्र तारा सिंह निवासी बसेड़ी थाना बसेड़ी धौलपुर राजस्थान उम्र 35 वर्ष और हिमांशु पुत्र जसवंत सिंह निवासी बसेड़ी थाना बसेड़ी धौलपुर राजस्थान उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि रामवकील और भोलू घायल हैं।