Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Agra News: The Agra Taj Bike Rally turned out with gusto and passion. Awarded to the winners…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The Agra Taj Bike Rally turned out with gusto and passion. Awarded to the winners…#agranews

322

आगरालीक्स…आगरा में 120 बाइक और स्कूटी राइडर्स एक साथ निकले तो देखने वाले देखते रह गए. 100 किमी. की ताज बाइक रैली में दिखा जोश और जुनून

आगरा से लेकर फतेहपुर सीकरी से सटे राजस्थान की सीमा के गांव तक का सफर, धक− धक करतीं 90 बाइक और स्कूटी, उस पर सवार जुनूनी राइडर्स, लेकिन एक बात का खास ख्याल रफ्तार की सीमा में रहकर तय हो जोश का सफर। द आगरा ताज बाइक रैली के गवाह एक बार फिर से बने शहरवासी। 18 मार्च 2023, दिन शनिवार को मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब आफ आगरा और द ताज रॉयल क्लब द्वारा द आगरा ताज बाइक रैली का आयोजित की गयी। सुबह सात बजे होटल क्लार्स शिराज से पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 90 बाइक सवार महिला- पुरुष राइडर्स और 30 स्कूटी सवार एनसीसी कैडेट्स शामिल थे। तय समय पर रैली आरंभ स्थल पर पहुंचकर अदिति शर्मा, आकृति रावत और धयान सुमन(महिला वर्ग), राधा शर्मा, माधुरी शाक्या और फ़ीरीद डान (महिला स्कूटी वर्ग) और सिकंदर सलमान (आगरा इन्फील्डर्स क्लब), अजय और वीरेंदर सिंह तोमर(पुरुष) क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

विजेताओं को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पुरस्कृत किया। संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया ने कहा कि रॉयल्य प्रोबाइकिंग द्वारा अयोजित चौथी रैली के आयोजन में उप्र पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम का सहयोग रहा। रैली का उद्देश्य सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छ भारत का संदेश देना था। चैयरमेन राम मोहन कपूर ने कहा कि राइडर्स को रोड मैप दिया गया था। जिसके आधार पर उन्हें आगरा से फतेहपुर सीकरी, राजस्थान की सीमा के कुछ गांव, जोधपुर झाल, सिकंदरा, रामबाग, एत्माद्दौला होते हुए आगरा किला तक का पहुंचना था। कुल 100 किमी के सफर को निर्धारित गति में ही तय करना था। रैली में साथ साथ उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की क्रिटिकल केअर और एम्बुलेंस सेवा रही।

समापन समारोह में उप्र पर्यटन विभाग के सहनिर्देशक अविनाश मिश्रा, रंजना बंसल, सुधीर नारायण, सुदर्शन दुआ, वत्सला प्रभाकर, कैप्टन शीला बहल, नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष राजेश गोयल, तरुन रावत, इंकरनेशन स्पोर्ट्स के निर्देशक सुदेव बरार और अलका बरार, आगरा कॉलेज के प्राचार्य अनुराग शुक्ल, कैप्टेन रीता निगम, प्रवीन सिकरवार, पूजा यादव, अभिनंदन शर्मा, विवेक शर्मा, चेतन शर्मा, संतोष दुबे, डीके सिंह सहित ताज रॉयल्स क्लब के राइडर्स उपस्थित रहे।

महिला राइडर्स बनी सशक्तिकरण की मिसाल
बाइक रैली में मुख्य आकर्षण महिला राइडर्स रहीं। रैली को लीड करते हुए करीब दो दर्जन से अधिक महिला राइडर्स रवाना हुयीं। देश के विभिन्न राज्यों से महिला राइडर्स यहां प्रतिभाग करने पहुंची थीं।

टीएसडी फारमैट पर चुने गए विजेता
अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि बाइक रैली टीएसडी फारमैट यानी टाइम, डिस्टेंस और डेस्टिनेशन पर आधारित थी। रैली में वाहन की गति निर्धारित थी। रैली को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में रखा गया था। फेडरेशन आफ मोटर स्पोर्टस क्लब आफ इंडिया द्वारा निर्धारित नियम एवं मापदंडों पर ही रैली संपन्न हुयी।

इन्होंने खींचा सभी का ध्यान
ताज रॉयल क्लब के अध्यक्ष लइक अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन सर्वाधिक उम्र के राइडर समीर उद्दीन शैफी (67) विंटेज बाइक पर सवार होकर जब निकले तो सभी ने उनके हौसले काे सलाम किया। वहीं सबसे कम उम्र के राइडर श्रेष्ठ अवतार(18) पहली बार रैली में शामिल हुए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The first Veda Yatra for the 2151-kundiya Mahamrityunjaya Pitambara Mahayajna has begun…#agranews

आगरालीक्स...आगरा से 2151 कुंडीय महामृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ के लिए प्रथम वेद यात्रा...

आगरा

Agra News: Nagar Nigam team removed encroachment at Bhagwan Talkies Chauraha, Agra

आगरालीक्स…आगरा में भगवान टाकीज चौराहे पर पहुंची नगर निगम की टीम. सड़क...

आगरा

Gold and silver prices continue to fall ahead of the festive season

आगरालीक्स…त्योहार से पहले सोना और चांदी में गिरावट जारी. तीन दिन में...

आगरा

Taj Mahal on Sharad Purnima: Night viewing will be available for five days….#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा की रात में कीजिए ताजमहल का दीदार. पांच दिन होगा...

error: Content is protected !!