आगरालीक्स…एसआईआर सर्वे में लगे बीएलओ का वार्षिक पारिश्रमिक हुआ दोगुना. बीएलओ पर्यवेक्षकों, ईआरओ और एईआरओ को भी मिली खुशखबरी…
आगरा सहित पूरे यूपी में इस समय एसआईआर सर्वे चल रहा है. इसक लिए मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं. इस काम की जिम्मेदारी बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ को सौंपी गई है जो कि घर—घर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं. अब इनके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खुशी मिली है. बूथ लेवल अधिकारियों का वार्षिक पारिश्रमिक दोगुना कर दिया गया है. बीएलओ पर्यवेक्षकों का भी पारिश्रमिक बढ़ाया गया है. ऐसा अंतिम संशोधन 2015 में किया गया था। इनके अलावा ईआरओ और एईआरओ को पहली बार वार्षिक पारिश्रमिक मिलेगा. बीएलओ का पहले वार्षिक पाश्रिमिक — 6000 रूपये था जो कि अब 12 हजार रुपये कर दिया गया है.बीएलओ पर्यवेक्षकों का पहले वार्षिक पाश्रिमिक — 12000 रूपये था जो कि अब 18 हजार रुपये कर दिया गया है.
बीएलओ प्रोत्साहन राशि पहले 1000 रुपये थी जिसे अब 2000 रुपये कर दिया गया है.
ईआरओ का वार्षिक पारिश्रमिक जो पहले शून्य था उसे 30000 किया गया है.
एईआरओ का वार्षिक पारिश्रमिक जो पहले शून्य था उसे 25000 किया गया है.