आगरालीक्स…आगरा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव. हत्या की आशंका, परिजनों ने रोड कर दिया जाम
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के बास मोहन सहाय गांव में बुधवार सुबह एक युवक आयुष का शव पेड़ से लटका मिला. परिजनों ने हतया की आशंका जताई है और कहा कि संपत्ति विवाद में हतया कर शव पेड़ पर लटकाया गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. इधर ग्रामीणों ने जलेसर रोड को जाम कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है.मृतक के परिजनों का कहना है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. हाल ही में समझौता हुआ था अैर संपत्ति आयुष के नाम हुई थी. मंगलवार को आयुष अचानक गायब हो गया और उसका फोन भी बंद मिला. परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. बुधवार सुबह आयुष का शव एक पेड़ पट लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना से गुस्साए लोगों ने आगरा जलेसर मार्ग जाम कर दिया और हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे.