आगरालीक्स…आगरा में यमुना ब्रिज रोड पर मिला युवक का शव. पुलिस मौके पर. पहचान के प्रयास
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना ब्रिज रोड पर हनुमान मंदिर के पास एक युवक का शव मिला है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त कीजा रही है. सुबह के समय कुछ लोगों ने यमुना ब्रिज रोड पर पेट्रोल पंप के पास और शराब ठेके के सामने एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में देखा था. लोगों ने उसे नशे में समझा और वहां से उठाकर घाट तिराहे पर हनुमान मंदिर के पास कर दिया.दोपहर तक जब उसे होश नहीं आया तो इस पर वहां गुजरने वाले राहगीरों ने उसे हिलाया. कुछ भी न होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इस पर पुलिस ने जानकारी की तो युवक की मौत हो चुकी थी. पुलिस युवक की पहचान के प्रयास कर रही है.