Friday , 4 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra news: The color of Hathras and gulal will prevail in Agra, emphasis on herbal, Chhota Bheem, Doraemon Pichkaris continue to shine
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सबिजनेसयूपी न्यूज

Agra news: The color of Hathras and gulal will prevail in Agra, emphasis on herbal, Chhota Bheem, Doraemon Pichkaris continue to shine

188

आगरालीक्स…आगरा में हाथरस का रंग-गुलाल छाएगा। हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा। छोटा भीम और डोरेमोन जैसी पिचकारियों का जलवा है बरकरार।

होली को लेकर दुकानें सजाने की तैयारियां तेज

रंगों का त्योहार होली की तैयारियां तैयारियां और रौनक बढ़ने लगी है। शहरभर में पिचकारी, रंग-गुलाल व अन्य सामानों की दुकानें सजाने की तैयारी होने लगी है। आगरा और आसपास के जिलों के बाजारों में हाथऱस के रंगों की ज्यादा मांग रहती है।

हाथरस के रंग-गुलाल की है अलग पहचान

आगरा के निकटवर्ती जिले हाथरस का रंग-गुलाल का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है, यहां का गुलाल देश के विभिन्न प्रांतों में भी ज्यादा है। कई बड़े ब्रांड अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। आगरा के कारोबारी भी हाथरस का रंग गुलाल पंसद करते हैं एक तो यह नजदीक है और अन्य जगह से यहां का रंग गुलाल सस्ता पड़ता है।

रंग-गुलाल को लेकर लोग हैं अब जागरूक

लोगों में गुलाल की खरीद को लेकर कुछ समय से काफी जागरुकता देखी जा रही है। लोग साधारण और केमिकल युक्त गुलाल की जगह पर बिना केमिकल का नेचुरल गुलाल अधिक खरीद पसंद करते हैं।

पिचकारी और रंग-गुलाल के भाव स्थिर

पिचकारियों की बात करें तो दुकानों पर कई प्रकार की पिचकारियां बच्चों को लुभाने के लिए मंगाई गई हैं। पिचकारियों की कीमत पिछले वर्ष की भांति स्थिर है। बच्चों को लुभाने वाली डोरेमोन और छोटा भीम वाली पिचकारी भी सामान्य कीमतों पर ही उपलब्ध हैं।

चाइना के रंग बेरंग

खास बात यह है कि बाजारों में त्वचा पर नकारात्मक असर डालने वाले चाइना के रंग इस बार बाजारों से गायब हैं। दुकानदारों ने भी चाइना के रंगों की खरीद को लेकर कोई उत्सुकता नहीं दिखाई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: Deliberations held on making Agra a hub for wedding tourism…#agranews

आगरालीक्स…आगरा को वेडिंग टूरिज्म का कैपिटल बनाया जा सकता है. भारत की...

यूपी न्यूज

Agra News: Special prayer at St. Mary’s Church, Agra for the peace of the souls of those who died in the Nepal floods…#agranews

आगरालीक्स…नेपाल बाढ़ में अब तक 1250 लोगों की मौत. आगरा में मृत...

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

error: Content is protected !!