आगरालीक्स…वो कौन थी जिसके हाथ पर लिखा है अंग्रेजी में ‘अजीत’ नाम. नाले के अंदर बोरी में मिली थी जिसकी लाश…बोरे में मिली है एक और ऐसी चीज, जिससे पुलिस को उम्मीद…
आगरा में शनिवार को टैंक चौराहा के पास नाले की सफाई के दौरान नाले के अंदर बोरे में मिली एक युवती की लाश की शिनाख्त अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है. पुलिस युवती की शिनाख्त करने की पूरी कोशिश कर रही है और इसके लिए अब उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया है. नाले के अंदर बोरे में मिली मृत युवती के हाथ पर अंग्रेजी में अजीत नाम लिखा हुआ है. पुलिस ने जब बोरे के अंदर से युवती की डेड बॉडी निकाली तो उसके हाथ पैर दुपट्टे से बंधु हुए थे. बोरे में पुलिस को कमला नगर स्थित एक साड़ी शोरूम काशी क्रिएशन का थैला भी मिला है. ऐसे में पुलिस को युवती की शिनाख्त होने की कुछ उम्मीद जगी है. पुलिस का अनुमान है कि युवती आगरा की रहने वाली है और ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म और सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए उसके हाथ पर लिखे अजित नाम को जारी किया गया है जिससे उसकी पहचान हो सके.

बता दें कि शनिवार को टैंक चौराहे के पास नाले की सफाई की जा रही थी कि तभी सफाई के दौरान एक बोरा नाली के अंदर मिला. अजीब प्रतीत होने पर जब इसे खोला गया तो उसके अंदर एक युवती की लाश मिली. उसके हाथ दुपट्टे से बंधे हुए थे. मृतक युवती के हाथ पर अंग्रेजी में अजित नाम लिखा हुआ है. मृतका मिलेट्री रंग की लैगिंग और टी शर्ट पहने हुई थी.