आगरालीक्स…आगरा में एसआईआर सर्वे की हकीकत जानने इस अपार्टमेंट में पहुंचे डीएम. घर—घर जाकर मतदाताओं से ली जानकारी. बीएलओ के कार्यों को भी देखा
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आगरा उत्तर विधानसभा में स्थित गणपति अपार्टमेंट्स व कॉलोनी तथा घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और एसआईआर अभियान की जानकारी ली। इस अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए एक शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं विधानसभा- आगरा उत्तर के बूथ संख्या 207 व 208 के मतदाताओं के बीच पहुंचकर बीएलओ के साथ स्थानीय निवासियों से बातचीत की। उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और उनकी प्रगति के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने मतदाताओं से सीधे संपर्क कर बीएलओ द्वारा जुटाई जा रही महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जाना। इसमें उन मतदाताओं का डेटा विशेष रूप से एकत्र किया जा रहा है जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, नवविवाहितों और अन्य स्थानों से आए निवासित लोगों की जानकारी गणना पत्रक में दर्ज की जा रही है।
संकलित जानकारी के आधार पर परिवारों और व्यक्तियों की सटीक मैपिंग की जा रही है, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित हो सके। जनपद में नियोजित तरीके से सर्वे किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बीएलओ अंकुश गौतम व श्रीमती नजमा बेगम से बातचीत कर एसआईआर सर्वे की प्रगति जानी तथा मैपिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सही और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह एसआईआर सर्वे 4 नवंबर को शुरू हुआ था और 4 दिसंबर तक चलेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत जनपद में डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेण्टर (डीसीसी) की स्थापना की जा चुकी है जो दिनांक 04.11.2025 से निरन्तर क्रियाशील है। जिसमें कॉल रिकार्ड, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर, स्कैनर, प्रिन्टर आदि की व्यवस्था की जा चुकी है। कार्य दिवसों में प्रातः 08.00 से सायं 08.00 बजे तक स्टॉफ तैनात है। डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेण्टर (डीसीसी) पर लैण्ड लाइन नम्बर 0562-2250170 क्रियाशील है, जिसको टोल-फ्री नम्बर-1950 कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ द्वारा कराया गया है, जो कार्यशील है पर जानकारी ली जा सकती है।
एडीएम सिटी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री यमुनाधर चौहान, एसीएम द्वितीय/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विनोद कुमार,सुपरवाइजर श्री जीवेन्द्र प्रकाश
एवं बीएलओ श्री अंकुश गौतम (भाग संख्या 207) एवं श्रीमती नाजमा बेगम (भाग संख्या 208) उपस्थित रहे।