आगरालीक्स…19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे त्योहार. जानिए कब है हरियाली तीज और नाग पंचमी. रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त भी जानिए
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अधिक मास होने के कारण सावन का महीना दो माह तक है. 31 अगस्त रक्षाबंधन तक सावन का महीना रहेगा लेकिन 19 अगस्त से ही त्योहारों की धूम शुरू हो जाएगी. इसकी शुरुआत होगी हरियाली तीज से. 19 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी तो वहीं 21 अगस्त को नागपंचमी है.
ज्योतिष के अनुसार हरियाली तीज 18 अगस्त को रात 8 बजकर 2 मिनट से शुरू हो जाएगी जो कि अगले दिन रात 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगी. ऐसे में हरियाली तीज का उपवास 19 अगस्त को होगा. साथ ही पूजा के लिए सुबह 7 बजकर 47 मिनट से शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा जो कि सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगा.

हर साल नाग पचंमी का त्योहार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष सावन माह की पंचमी 21 अगस्त से शुरू हो जाएगी जो कि 21 अगस्त को रात 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. ऐसे में नागपंचमी 21 अगस्त को मनाई जाएगी.
रक्षाबंधन का पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा. ज्योतिष के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त की रात 10 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगा जो कि अगले दिन यानी 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसी के साथ सावन पूर्णिमा 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक है. भद्रा काल नहीं होने के कारण 31 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाया जाएगा.