आगरालीक्स..फेस्टिव सीजन का असर, क्या दिवाली तक सोना 1.5 लाख तक पहुंच जाएगा. चांदी 1.62 के पार पहुंची
फेस्टिव सीजन में डिमांड के आधार पर सोने और चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हर दिन रिकॉर्ड बन रहे हैं. हालांकि चार दिन की लगातार बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना के दामों में गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1784 रुपये गिरकर 1,20,845 रुपये पर आ गया है. वहीं चांदी की कीमत पहली बार 1.62 लाख रुपये के आल टाइम हाई पर पहुंच गई है. शुक्रवार को चांदी की कीमत 2593 रुपये बढ़ी.
इस साल सोना 44683 तो चांदी 76126 हजार हुई महंगी
इस साल सोना अब तक 44 हजार रुपये से अधिक बढ़ा है. 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना की कीमत 76,162 रुपये थी जो अब 1,20,845 रुपये हो गई है. वहीं चांदी का भाव भी 31 दिसंबर 2024 को 86017 रुपये थी जो इस साल 76 रुपये से अधिक बढ़कर अब 1,62,000 रुपय प्रति किलो हो गई है.