आगरालीक्स...आगरा से 2151 कुंडीय महामृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ के लिए प्रथम वेद यात्रा का शुभारंभ. आध्यात्मिक यात्रा में शामिल होने का दिया संदेश
आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने जा रहे 2151 कुंडीय महामृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण के उद्देश्य से गुरुवार को प्रथम वेद यात्रा का शुभारंभ शास्त्रीपुरम स्थित स्पेस ग्रीनसे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के कर्मचारी उपस्थित रहे। वेद यात्रा के माध्यम से शहरवासियों को महायज्ञ के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में इस पावन आयोजन से जुड़ने का संदेश दिया गया।
पूज्य यज्ञाधीश रामदास महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस महायज्ञ का उद्देश्य धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना है। महायज्ञ के प्रचार-प्रसार के लिए आगामी दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में वेद यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में उत्तर प्रदेश की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने आरती की एवं महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
ये रहे मौजूद
डॉ रजनीश त्यागी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, आचार्य अनूप जी, आचार्य सुमित कृष्ण चतुर्वेदी, डा पंकज नगायच, डॉ हरेंद्र सिंह चौहान, गौरी शंकर सिंह सिकरवार, शंभू नाथ चौबे,
हरि नारायण चतुर्वेदी, राजीव अग्रवाल, संतोष खरवार, मुकेश गोयल, प्रवीना राजावत, हेमलता चौहान।