आगरालीक्स…आगरा की दो बहनों का अवैध धर्मांतरण करने वाले गिरोह का सरगना गया जेल. पुलिस कस्टडी में अभी तक था रिमांड पर…इस केस में अब तक 14 अरेस्ट
आगरा के थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली दो बहनों के अवैध धर्मांतरण का मुख्य आरोपी और गिरोह का सरगना अब्दुल रहमान मंगलवार को जेल भेज दिया गया है. मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में उसे पेश किया. यहां पुलिस कस्टडी रिमांड की वअधि समाप्त होने पर कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए.14 आरोपी अब तक इस केस में अरेस्ट
अवैध धर्मांतरण का यह मामला तब सामने आया जब सदर के पंजाबी परिवार की दो युवतियों के लापता होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में थी. पुलिस ने दोनों बहनों को कोलकाता की एक बस्ती से बरामद किया. ये दोनों बुरखा पहने हुई थीं और दोनेां के नाम भी बदल दिए गए थे. यही नहीं पुलिस को पता चला कि दोनेां का निकाह भी कराए जाने की तैयारी थी. आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने इसके बाद इस अवैध धर्मांतरण गिरोह में शामिल 10 लोगों को अरेस्ट किया. इसके दो दिन बाद ही 20 जुलाई को पुलिस ने दिल्ली से गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान को अरेस्ट किया जो कि फिरोजाबाद का रहने वाला था. पुलिस ने दिल्ली में इसके पास से रोहतक की एक युवती को भी अरेस्ट किया. इसके बाद पुलिस ने सरगना अब्दुल रहमान के दो बेटे सहित तीन आरोपियों को भी इस गिरोह के लिए काम करने के आरोप में पकड़ा था. पुलिस ने देहरादून से भी युवती को इनके चंगुल से मुक्त कराया था. पुलिस ने 21 जुलाई को अब्दुल रहमान को कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद से वह अब तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर था.