आगरालीक्स…आगरा के जीआईसी में सरकार का विकास उत्सव शुरू. प्रभारी मंत्री बोले—यूपी में गुण्डई, अराजकता, चौथ वसूली पर लगी रोक…आज यूपी भारत का ग्रोथ इंजन..
प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष व केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवा, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अर्जित अभूतपूर्व उपलब्धियां को जन-जन तक पहुचानें के उद्देश्य से यूपी भारत का ग्रोथ इंजन की थीम पर जीआईसी ग्राउण्ड आगरा में 03 दिवसीय मेले जनपदीय विकास उत्सव का शुभारम्भ प्रभारी व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
मेले में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले यूपी में गुण्डई, अराजकता, चौथ वसूली, अपराध की घटनायें होने के कारण यूपी एक बीमारू राज्य के तौर पर जाना जाने लगा था, जिसके कारण यूपी का विकास, यूपी का औद्योगिकीकरण, रोजगार सब ठप हो गये थे, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद गुण्डई, अराजकता, चौथ वसूली, अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दृ़़ढ़ निश्चय के साथ कार्य किया गया और इसी का परीणाम है कि आज यूपी भारत का ग्रोथ इंजन कहा जाने लगा है। उन्होंने कहा कि यूपी के युवा व्यापारी, उद्यमी सभी को कानून से न्याय के साथ साथ विकास का लाभ मिले।
उनहोंने कहा कि जबसे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है तबसे यूपी में न कोई दंगा हुआ है और न ही कोई कर्फ्यू लगा है, सबकुछ चंगा है। प्रदेश, देश ही नहीं, बल्कि विश्व में भी यूपी के लिए अवधारणा बदली है और उद्यमी अपना उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक हैं, जिसका साक्षात उदाहरण ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट है, जिसमें उद्योगपतियों द्वारा लगभग 40 लाख करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किये गये थे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामई उपस्थिति में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में लगभग 10 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारा गया। उन्होंने कहा कि देश को विश्व गुरू बनाने की राह में सर्वें भवंतु सुखिना, सर्वे संतु निरामयी धारणा के साथ आगे बढ़ रहा है और सनातन धर्म का सम्वर्धन, परम्परा, आदर्शों के साथ साथ विकास की यात्रा पर आगे बढ़ रहा है।