आगरालीक्स…आगरा में शादी के सातवें दिन ही दूल्हा पहुंचा थाने. बोला—नई नवेली पत्नी मायके जाने की बात कहकर नकदी और ज्वैलरी ले गई…
आगरा के रहने वाले एक युवक को शादी के सातवें दिन ही उसकी नई नवेली दुल्हन चूना लगा गई. युवक का आरोप है कि वह दिल्ली से शादी करके लाया था लेकिन शादी के सातवें दिन ही दुल्हन अपने दो दोस्तों के साथ मायके जाने की बात कहकर चली गई. कैश और ज्वैलरी लेकर फरार हो गई.अछनेरा के राकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2 जून को पूर्वी दिल्ली की एक युवती के साथ हुई थी. 8 जून की सुबह तीन बजे पत्नी मायके जाने की कहकर घर से चली गई. पीड़ित ने पत्नी और उसके दो मित्रों पर साजिश करने और शादी के नाम पर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है. युवक का कहना है कि शादी के नाम पर ससुरालियों ने पहले 50 हजार रुपये लिए और फिर कोर्ट मैरिज के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी. बाद में कोर्ट मैरिज न होने पर 1.80 लाख रुपये ऐंठ लिए. युवक ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने धमकी भी दी. थाना पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है. जांच की जा रही है