Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: The last date for web registration has been extended to 25 September…#agranews
आगराएजुकेशन

Agra News: The last date for web registration has been extended to 25 September…#agranews

121

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई. अब इस तारीख तक कर सकते हैं वेब रजिस्ट्रेशन

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि द्वारा वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी गई है. आपको अवगत कराना है कि अभी तक वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी. प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने बताया कि कई महाविद्यालयों के प्राचार्य और छात्रों की मांग पर कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के निर्देश वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को 25 सितंबर तक के लिए विस्तारित कर दिया गया है. इसके अतिरिक्त एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय 12 सितंबर को संपन्न हुई कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया था कि आवासीय इकाई के सभी पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 60 कर दिया जाएगा.

डीन अकादमिक प्रोफेसर संजीव कुमार ने बताया कि कार्य परिषद के निर्णय के अनुपालन में आवासीय इकाई में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या को 60 कर दिया गया है. आपने बताया कि शासन के अनुसार एक सैक्शन के लिए स्वीकृत सीटों की संख्या 60 होती है. आवासीय ईकाई में संचालित एमएससी के कई पाठ्यक्रमों में सीटें भर जाने के कारण यह कदम उठाया गया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

एजुकेशन

Agra Live News: Eshan College students develop AI-based security and monitoring platform…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईशान कॉलेज के छात्रों ने एआई आधारित सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!