आगरालीक्स…आगरा में लायंस क्लब ऑफ आकाश ने हरियाली तीज महोत्सव मनाकर किया नए सत्र का आगाज…
लायंस क्लब ऑफ आकाश के नए सत्र की पहली सभा होटल होलीडे इन में हरियाली तीज महोत्सव के रूप में बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित की गई। अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि क्लब सामाजिक सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। क्लब द्वारा राधा कृष्ण गौशाला, हाथरस रोड को गोद लिया गया है, जहां हर महीने गौ सेवा के लिए हरे चारे की दो ट्रॉलियां भिजवाई जाती हैं। साथ ही, निर्धन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तीन सिलाई मशीनें वितरित करने की योजना है, जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें।सचिव अनुराधा गुप्ता ने बताया कि महोत्सव के दौरान मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे वितरित किए गए। कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एमजेएफ मनोज गुप्ता ने किया। महिलाओं ने झूला झूल कर सावन भादों के गीत गाते हुए नृत्य आनंद किया।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन पीएमजेएफ संजय गुप्ता, जोन चेयरपर्सन संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, सुनील शर्मा, गौरी शंकर गुप्ता, सुनील मोहन, दिनेश गुप्ता, वीके गुप्ता, संगीता गुप्ता, सुधा गुप्ता, हंसा गुप्ता, सारिका अग्रवाल, योगिता अग्रवाल, सुमन यादव, नवनीत कौर, सुमन अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।