आगरालीक्स…एकतरफा प्रेम में दोस्त का किया कत्ल. पहले मारी गोली फिर धड़ से अलग कर दिया गला…पढ़ें क्रूरता की हद पार करने वाला यह मामला….
आगरा में शुक्रवार सुबह चांदी व्यापारी की क्रूरता से की गई हत्या का मामला जिसने भी सुना उसके रौंगटे खड़े हो गए. हत्या इतने प्लांड और वीभत्स तरीके से की गई थी कि पुलिस भी खौफनाक कहानी सुन चौंक गई. इस सनसनीखेज मामले में एकतरफा प्रेम की कहानी भी सामने आ रही है. पुलिस इस मामले की हर तरीके से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
आगरा के लोहामंडी निवासी चांदी कारोबारी नवीन वर्मा की घर में ही दुकान है. पुलिस को परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर में नवीन वर्मा घर से निकल गए थे, रात तक घर नहीं आए तो नवीन वर्मा की पत्नी प्रीति ने उनके मोबाइल पर फोन किया, नवीन वर्मा ने पत्नी को बताया कि वे अपने दोस्त टिंकू भार्गव के साथ हैं. कुछ देर में आ जाएंगे, लेकिन वे नहीं आए, दोबारा फोन करने पर नवीन वर्मा का मोबाइल स्विच आफ हो गया, उनकी पत्नी ने टिंकू भार्गव को फोन किया तो वह भी स्विच आफ था। परिजन नवीन वर्मा की तलाश में जुट गए.
पुलिस कर रही थी गश्त, कार से शव को ठिकाने लगाने से पहले पकड़ा
शुक्रवार की सुबह पुलिस गश्त कर रही थी, सिकंदरा क्षेत्र में अरसेना गांव के पास एक सूनसान इलाके में एक कार खड़ी हुई थी, पास में जंगल था. पुलिस की टीम रुक गई. कार के अंदर शव था और कार के बाहर सिर पड़ा हुआ था, पुलिस ने टिंकू भार्गव और उसके साथी अनिल को दबोच लिया. ये बेलनगंज भैंरों बाजार के रहने वाले हैं. दोनेां ने मिलकर नवीन की हत्या की है.

पहले गोली मारी, इसके बाद काटा सिर
पुलिस पूछताछ में टिंकू ने बताया कि वह भाजपा के अनुशांगिक संगठन का पदाधिकारी है. उसने पहले नवीन के साथ शराब पी, इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद सिर को शव से अलग कर दिया. कार में लेकर सिर और धड़ को अलग अलग फेंकने के लिए निकले थे, जिससे शिनाख्त न हो सके. पुलिस ने नवीन वर्मा के परिजनों को सूचना दे दी है और छानबीन में जुटी है.
नवीन की पत्नी से हो गया था एकतरफा प्रेम
एएसपी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी टिंकू भार्गव ने बताया कि वह कई सालों से नवीन के घर जा रहा था. इस दरैरान उसकी पत्नी को वह पसंद करने लगा और एकतरफा प्रेम करने लगा. नवीन को शायद इसकी भनक लग गई थी जिसके बाद उसने पत्नी को टिंकू के सामने आने से मना कर दिया था. इसलिए टिंकू नवीन को रास्ते से हटाना चाहता था. वह एक सप्ताह से योजना बना रहा था. गुरूवार को उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर हत्या कर शव ठिकाने लगाने जा रहे थे. मृतक की पहचान न हो इसके लिए नवीन की हत्या के बाद उसके कपड़े उतार दिए और छुरे से काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया. सिर को पालीथिन में बांधकर यमुना में फेंकने की तैयारी थी लेकिन पुलिस पहुंच गई और पुलिस की सतर्कता से दोनों पकड़ लिए गए.
पूरी योजना बनाई थी
टिंकू ने पुलिस से भी बचने के लिए पूरी योजना बनाई थी. हत्या करने के लिए वह हाथों में ग्लब्स पहनकर आया था, जिससे उसकी लाइसेंसी पिस्टल पर फिंगर प्रिंट न आ सके. इसके साथ ही जिस कार में से बॉडी मिली वह टिंकू के दोस्त चेतन की थी. उन्होंने उसकी नंबर प्लेट भी बदल दी थी जिससे कार सीसीटीवी फुटेज में आ भी जाए तो नंबर सही न होने की वजह से मालिक का पता नहीं चल सके.