आगरालीक्स…आगरा में पृथ्वीनाथ महादेव मेला हुआ शुरू. सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़. मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था.
सावन के चौथे सोमवार को आगरा के शिवालयों में भव्य सजावट की गई है. शाहगंज स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेला भी आज रविवार रात से शुरू हो गया है. इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव में भी तैयारियां हैं. सोमवार को सुबह चार बजे से ही मंदिरों के पट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. सुह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़ेगी.
आखिरी सोमवार पर बन रहे हैं ये 5 महासंयोग –
ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी के अनुसार 24 अगस्त को ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति रहेगी –
पुत्रदा एकादशी का दुर्लभ मेल: इसी दिन सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण होगा। इसलिए इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की एक साथ पूजा करने से दोहरा फल मिलेगा।
प्रीति योग: सोमवार सुबह से सुबह 07 बजकर 04 मिनट तक रहेगा, जिसे शुभ कार्य आरंभ के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
आयुष्मान योग: सुबह 07:04 के बाद पूरे दिन आयुष्मान योग रहेगा, जो दीर्घायु और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
हंस राजयोग और बुधादित्य राजयोग: इस दिन गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में, चंद्रमा धनु में रहेंगे, जिससे हंसराज योग बन रहा है। साथ ही सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसे उन्नति और शुभता लाने वाला माना गया है।
कैलाश पर शिववास: इस दिन भगवान शिव का वास उनके परमधाम कैलाश पर माना जा रहा है। शिववास कैलाश पर होने से रुद्राभिषेक करने पर परिवार में सुख-समृद्धि आती है।