Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Agra News: The problem of salty fluoridated water will end in Agra, Mathura and Firozabad by December 2024…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The problem of salty fluoridated water will end in Agra, Mathura and Firozabad by December 2024…#agranews

आगरालीक्स…आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में खत्म होगा खारे पानी का संकट. एक साल के अंदर हर घर को मिलेगा नल से जल. नमामि गंगे के एमडी डॉ. बलकार सिंह ने अधिकारियों से कहा—फील्ड में उतरें और अपने कार्यों का करें होमवर्क

भूगर्भ जल के खारा और फ्लोराइडयुक्त होने का संकट अब फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में खत्म होने वाला है। जल जीवन मिशन योजना की हर घर जल योजना यहां जमीन पर उतर चुकी है। दिसम्बर 2024 तक तीनों जिलों के 9 लाख 70 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल की सौगात देने की तैयारी है। शनिवार को आगरा पहुंचे नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के सचिव और जल निगम(ग्रामीण) के एमडी डॉ. बलकार सिंह ने जल निगम कार्यालय में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजनाओं (फेज-4) की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी तीनों जिलों में कार्यों की प्रगति जानी। अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिये कि वो अपने-अपने कार्यों का होमवर्क करें, हर हाल में फील्ड में उतरें और योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करें। उन्होंने फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्राओं में भी अधिकारियों को भागीदारी करने और यात्राओं को सफल बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए योजनाओं को समय से पूरा करने को भी कहा। समीक्षा बैठक में आगरा जल निगम के इंजीनियर और जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

सचिव नमामि गंगे ने मथुरा में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण भी किया
समीक्षा बैठक के बाद नामामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के सचिव डॉ. बलकार सिंह ने मथुरा पहुंचकर नौझील विकासखंड की मांट तहसील के बैरा गांव में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों से कार्य को तेजी से पूरा कराने के भी उन्होंने सख्ती से निर्देश दिये।

जल निगम लैब में कमियां मिलने पर अधिकारियों की फटकार लगाई
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के सचिव डॉ. बलकार सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद जल निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। वो जल निगम में बनी लैब भी गए जहां कमियां पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों को उन्होंने फटकार लगाई। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा। बता दें कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग हर घर को नल से जल पहुंचाने की योजना को तेजी से पूरा करने में जुटा है। अधिकारियों की ओर से बराबर योजनाओं की मॉनीटरिंग और निरीक्षण किया जा रहा है। इन तीनों जिलो में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सतही जल स्रोत से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। फिरोजाबाद में 1994 करोड़, आगरा में 2600 करोड़ और 2558 करोड़ की लागत से मथुरा बहुल ग्राम समूह पेयजल योजनाओं (सतही स्रोत) में कार्य कराए जाने हैं।

हर घर जल योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य
फिरोजाबाद :- 473 एमएलडी का एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 8 सीडब्ल्यूआर, 268 ओवर हैड टैंक और 280696 गृहजल संयोजन देने के साथ 5600 कि.मी. पाइप लाइन बिछाई जानी है
आगरा :- 17 भूमिगत जलाशय , 407 ओवर हैड टैंक और 10241 कि.मी. पाइप लाइन बिछाने के साथ 396213 ग्रामीण परिवारों में क्रियाशील गृहजल संयोजन दिये जाएंगे
मथुरा :- 214 एमएलडी का एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 7 सीडब्ल्यूआर, 214 ओवर हैड टैंक बनाने के साथ 294054 ग्रामीण परिवारों को क्रियाशील गृहजल संयोजन दिये जाने हैं। यहां 5400 कि.मी. पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 12th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News : Kangaroo Kids Pre School children visit Police Station & Fire Station in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के कंगारू किड्स प्रीस्कूल के नन्हें मुन्ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police did checking near girls college and schools in Agra…#agranews

​आगरालीक्स…आगरा में गर्ल्स कॉलेज—स्कूलों के पास पुलिस ने की चेकिंग. कॉलेज के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Agra felt quite hot today. The day temperature reached 36 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज अच्छी खास गर्मी हुई महसूस. दिन का तापमान 36...

error: Content is protected !!