Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: The report of medico legal experts told the student found dead in school as suicide…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: The report of medico legal experts told the student found dead in school as suicide…#agranews

132

आगरालीक्स…आगरा के यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में 12वीं के छात्र की मौत कैसे हुई, इसको लेकर मेडिको लीगल एक्सपर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट दी है. ये बताया मौत का कारण

आगरा के खंदारी स्थित यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में 12वीं के छात्र की मौत के मामले में पुलिस भले ही पांच माह बाद भी कोई नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है लेकिन पोसटमार्टम रिपोर्ट और क्राइम सीन की जानकारी के अनुसार मेडिकल लीगल एक्सपर्ट ने इस मौत को खुदकुशी बताया है. हालांकि अभी इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच चल रही है. इसके लिए इंटरनेट कालिंग का भी रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है और फोरेंसिक वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस मामले में किसी नतीजे तक पहुंच पाएगी.

पांच माह पहले हुई थी मौत
आगरा के यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में 23 मार्च 2022 को स्कूल के पीछे समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल में एक छात्र रिषभ मृत पड़ा मिला था. छात्र का बैग हास्टल की तीसरी मंजिल पर था. परिजनों ने इस मामले में थाना न्यू आगरा में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस मामले को खुदकुशी बताया था लेकिन परिजनों के जांच से संतुष्ट न होने पर इस मामले में चार मई को फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन को दोहराया गया. एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और क्राइम सीन की जानकारी मेडिको लीगल एक्सपर्ट को भेजी गई थी और उनसे राय ली गई थी. इस मामले में एक्सपर्ट्स ने मामले को खुदकुशी बताया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!