आगरालीक्स…आगरा में बारिश से मकान की छत गिरी. महिला की मौत. बारिश से कई जगह जलभराव. देखें वीडियो
आगरा में बारिश के कारण एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कई लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है. थाना सैयां के नगला बेरिया गांव में बारिश के कारण मकान की छत गिर गई जिसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई. इसके अलावा शहर के कई इलाकों में जलभराव व कींचड़भरे रास्ते हो गए हैं.
महिला की मौत
थाना सैंया के लादूखेड़ा चौकी अंतर्गत बेरिया गांव है. यहां बारिश में एक मकान की छत गिर गई. इसके नीचे बैठी 50 वर्षीय महिला शांतिदेवी पत्नी सुंदर सिंह की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
यह वीडियो सिकंदरा क्षेत्र का बताया जा रहा है जिसमें पूरे रोड पर पानी भरा हुआ है.