आगरालीक्स…आगरा में गिरी मकान की छत. 5 लोग घायल. हादसे के बाद मची चीख पुकार
आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत भोगीपुरा में एक मकान की छत गिरने से 5 लोग घायल हो गए हैं. यहां पुराने मकान के ऊपर नया कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. आसपास के लोग मदद को दौड़े और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा.

भोगीपुरा में अशरफ का काफी पुराना मकान है. बताया जाता है कि मकान के ऊपर नये कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. नीचे की मंजिल पर छत गार्डर और पत्थर की बनी हुई थी. छत के ऊपर मजदूर चिनाई कर रहे थे कि तभी अचानक छत भरभराकर नीचे गिर पड़ी. हादसे में इशरत, शहजाद, शानू, धर्मेन्द्र और राजू घायल हुए हैं. सभी को एसएन में भेजा गया है. हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.