आगरालीक्स…ताजमहल भी रहा आज हाउसफुल. पश्चिमी गेट से लेकर नीम तिराहा तक लगी पर्यटकों की लाइन…
आगरा में आज ताजमहल भी हाउसफुल रहा. पीईटी परीक्षा देने के लिए आगरा आए परीक्षार्थियों और उनके परिजनों ने ताजमहल का दीदार किया. हाल ये रहा कि सुबह से ही ताजमहल पर लंबी—लंबी लाइनें लगना शुरू हो गई थीं. पर्यटकों को ताजमहल में एंट्री के लिए करीब एक से दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा, तब जाकर वे ताजमहल का दीदार कर सके. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पश्चिमी गेट से नीम तिराहा तक बैरियर लगाकर लाइन लगाई. एक अनुमान के मुताबिक आज 36 हजार से अधिक पर्यटकों ने तामहल का दीदार किया.

पर्यटन सीजन शुरू
बता दें कि इस समय पर्यटन सीजन चल रहा है. आगरा का मौसम भी खुशनुमा है. ऐसे में ताजमहल का दीदार करने के लिए दूर—दूर से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं.