आगरालीक्स…आगरा में फिर तापमान बढ़ा. रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा. 17, 18, 19 को हीट वेव्स का अलर्ट…जानिए मौसम का पूरा पूर्वानुमान
आगरा में शुक्रवार को फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है. भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है. लोग दोपहर में बाहर निकलने से बच रहे हैं. मजबूरी में ही लोग दोपहर को बाहर निकल रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से घर लौटकर आने वाले बच्चों को हो रही है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 से 19 अप्रैल को आगरा में हीट वेव्स का अलर्ट है. तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है.