आगरालीक्स…आगरा में तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस पार. इस सप्ताह आगरावासी झेलेंगे गर्मी का सितम…जानें मौसम अपडेट
आगरा में तापमान ने आज फिर आगरावासियों को अपनी गर्मी दिखाई है. दिन में निकली तेज धूप ने लोगो के पसीने निकाल दिए. पिछले तीन दिन से जहां तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था, वो आज फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया. मौसम विभाग ने इस सप्ताह गर्मी अधिक बताई है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में आगरा का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/05/24) 40.5
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/05/24) 21.3
Departure from Normal(oC) -3.0