आगरालीक्स…उफ! ये गर्मी. रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान. गर्मी ने की हालत खराब. लोग बोले—अभी ये हाल है तो आगे क्या होगा. जानें पूरा मौसम का अपडेट
आगरा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मार्च के महीने में ही शरीर को जलाने वाली गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है. लोगों का कहना है कि मार्च में ही गर्मी के हाल हैं तो जब मई और जून की गर्मी आएगी तब क्या होगा. गर्मी के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है. दिन का हो या रात का तापमान लगातार सामान्य से काफी ऊंचा जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंखे फेंक रहे गर्म हवा, कूलर लगना शुरू
मार्च में पड़ रही भीषण गर्मी का ये असर है कि पंखों ने तो एक तरह से काम करना ही बंद कर दिया है. पंखे चल रहे हैं तो उनकी हवा काफी गर्म लग रही है. ऐसे में अभी से घरों में व दफ्तरों में कूलर व एसी चलना शुरू हो गए हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में मार्च के महीने में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर जाएगा.