आगरालीक्स…आगरा में सतरंगी पुष्पों से सजा मां भगवती का दरबार. तोता का ताल पर शुरू हुआ 12 दिवसीय नवदुर्गा महोत्सव. 15 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा
तोता का ताल स्थित मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा आयोजित 12 दिवसीय नवदुर्गा महोत्सव में आज सतरंगी पुष्पों से माता का दरबार सजाया गया। भव्य फूल बंगला में विराजमाता 15 फुट मां दुर्गा के दर्शन को हर भक्त ललायित था। प्रातः मंगला आरती के साथ ही मां दुर्गा के पण्डाल में क्षेत्रीय भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। पण्डाल में प्रतिदिन चार आरती (सुबह 6 बजे मंगला आरती, 9 बजे श्रंगार आरती, शाम 8 बजे संध्या आरती, रात 11 बजे शयन आरती) के साथ दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जगमग रोशनी के साथ आज हर तरफ पण्डाल में सतरंगी पुष्पों की सुगंध और छटा बिखरी थी।
25 सितम्बर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर को गुब्बारों से माता से दरबार को सजाया जाएगा, 27 सितम्बर को देवी जागरण, 28 सितम्बर को डांडिया उत्सव व 29 सितम्बर को महाआरती का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को कन्या पूजन व एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकाण्ड के पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।