Tuesday , 20 October 2026
Home आगरा Agra News: The three-day ‘Tarang 2024 – Celebrating Collectivisation’ fair based on organic food started in Shilpgram…#agranews
आगरा

Agra News: The three-day ‘Tarang 2024 – Celebrating Collectivisation’ fair based on organic food started in Shilpgram…#agranews

223

आगरालीक्स…आगरा के शिल्पग्राम में लगा आर्गेनिक फूड का ‘तरंग मेला’. कृषि और गैर-कृषि उत्पाद जैसे शहद, हल्दी, मसाले, अचार, गुड़ उत्पाद, मसाले व जैविक उत्पाद की प्रदर्शनी.

“नाबार्ड“ के तत्वावधान में ऑर्गेनिक फूड पर आधारित तीन दिवसीय तरंग 2024- सेलेब्रटिंग कलेक्टिविसशन मेले का शुभारंभ शिल्पग्राम में आज महाप्रबंधक डा. विनोद कुमार द्वारा किया गया। ‘तरंग मेले’ का आयोजन नाबार्ड, एसएफएसी और ओएनडीसी के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। उद्घाटन भाषण के दौरान महाप्रबंधक डा. विनोद कुमार ने एफपीओ मेले में सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन, कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और स्थिरता बढ़ाने के लिए कृषि नवाचारों, प्रौद्योगिकियों और सर्वोत्तम प्रथाओं के प्रदर्शन के रूप में काम करते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ‘तरंग सेलिब्रेटिंग कलेक्टिवाइजेशन’ का उद्देश्य एफपीओ के उत्पादों का प्रदर्शन, विपणन और ब्रांड निर्माण को सक्षम करना तथा ओएनडीसी की मदद से देश भर में उनकी बिक्री को बढ़ाना है।

उन्होंने किसानों को व्यापारियों और उपभोक्ताओं (यानी बी2बी और बी2सी) से सीधे जुड़ने, बाजार तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने के साथ साथ अपनी उपज के लिए बेहतर कीमत प्राप्त करने के लिए एफपीओ को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रयास करने पर भी जोर दिया।

सहायक महाप्रबन्धक (जिला विकास), नाबार्ड, श्री विशाल आनंद ने आगरा के लोगों से अनिवार्य रूप से मेले में आने और इसे सफल बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में एफपीओ को ग्राहक की आवश्यकता के अनुसार गुणवत्ता पहलू के साथ-साथ उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में एसएफएसी, ओएनडीसी और मायस्टोर ऐप के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और प्रतिभागियों को व्यापार विस्तार और ओएनडीसी ऑनबोर्डिंग विवरण के लिए मार्गदर्शन दिया गया। मेले के उद्घाटन समारोह के बाद अधिकारियों ने स्टालों का दौरा किया और किसानों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बिक्री, व्यावसायिक अवसरों और भविष्य के प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया।

नाबार्ड और एसएफएसी द्वारा प्रवर्तित उत्तर प्रदेश के 40 एफपीओ, आगरा में तीन दिवसीय मेले में भाग ले रहे हैं। एफपीओ ने कृषि और गैर-कृषि उत्पादों (चावल, सरसों का तेल, शहद, हल्दी, मसाले, अचार, गुड़ उत्पाद, मसाले, घी, दाले, कृषि उपज में बाजरा-आधारित उत्पाद, जैविक उत्पाद, इत्यादि) को भी मेले में प्रदर्शन और बिक्री के लिए लाया गया है। अधिकारियों ने सभी से मेले में आने और ग्रामीण किसानों को प्रोत्साहित करने और विभिन्न कृषि और गैर-कृषि उत्पादों की खरीदारी का आनंद लेने का आग्रह किया। इवेंट के प्रमोटर पार्टनर, बिग एफएम द्वारा प्रतिदिन शाम को आरजे/गायक/संगीतकार/कलाकार द्वारा लाइव प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान एलडीएम श्री विनाश, उप निदेशक कृषि पुरुषोतम मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबन्धक, आर्यावर्त बैंक ऋषि कुमार शर्मा एवं सहायक महा प्रबन्धक (जिला विकास), नाबार्ड विशाल आनंद सहित प्रतिभागीगण आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A grand Dandia Night was held in Sector-6, Awas Vikas, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डांडिया नाइट में झूमे लोग. आवास विकास सेक्टर-6 में हुआ...

आगरा

Agra News: Body of 4-year-old girl, who had gone missing from a Devi pandal, found in a well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देवी पंडाल से गायब हुई 4 साल की बच्ची का...

आगरा

Agra News: Several episodes were poignantly staged during the Shri Manakameshwar Ramlila in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री मनःकामेश्वर रामलीला में हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध, लंका दहन...

आगरा

Devotees in Agra immerse themselves in devotion to Goddess Siddhidatri in Kaveri Mandir, Kamla Nagar, Agra

आगरालीक्स…आगरा में मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, कमला नगर के...

error: Content is protected !!