Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: The two-week long Agniveer recruitment rally concluded in Agra. More than 12 thousand youth showed their zeal and enthusiasm…#agranews
आगरा

Agra News: The two-week long Agniveer recruitment rally concluded in Agra. More than 12 thousand youth showed their zeal and enthusiasm…#agranews

202

आगरालीक्स…आगरा में दो हफ्ते चली अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न. 12 हजार से अधिक युवाओं ने दिखाया अपना जोश और उत्साह.

आगरा में आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती रैली आज संपन्न हो गई। इस भर्ती रैली के दौरान अग्निवीर जीडी, अग्निवीर लिपिक, अग्निवीर तकनीकी तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) के पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई। दो हफ्ते तक चली इस रैली में, आगरा मिलिट्री स्टेशन के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुल मिलाकर लगभग बारह हज़ार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें सेना भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले बारह जिले जो कि आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, झाँसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, हाथरस, जालौन और कासगंज जिले के उम्मीदवार थे। सेना भर्ती कार्यालय आगरा द्वारा आयोजित इस वर्ष की भर्ती रैली को २ चरणों में बांटा गया था। पहले चरण में लिखित परीक्षा तथा तत्पश्चात दूसरे चरण में दौड़, शारीरिक एवं चिकित्सीय परीक्षा आयोजित की गई । पिछले वर्ष तक दौड़, शारीरिक एवं चिकित्सीय परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाती थी। इस बार लिखित परीक्षा अप्रैल के महीने में ही ऑनलाइन आयोजित की जा चुकी थी, तथा मुख्य रैली में उन्हीं चयनित अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जो भर्ती की मेरिट लिस्ट में जगह बना पाए थे।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान मेजर जनरल मनोज तिवारी, मुख्याधिकारी जोनल भर्ती कार्यालय, लखनऊ द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आकर मैदान में पूरी भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की गई। नागरिक प्रशासन की ओर से आगरा के जिला मजिस्ट्रेट श्री भानु चंद्र गोस्वामी की अगुवाई में नागरिक, पुलिस तथा अन्य सेवाओं का संचालन सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें उम्मीदवारों के लिए भर्ती ग्राउंड तक आवागमन की सुविधा का ध्यान रखा गया था। सेना तथा नागरिक प्रशासन के समन्वय से यह भर्ती रैली शांतिपूर्ण रुप से सफलतापूर्वक आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश के लिए की जाने वाली आगामी भर्ती रैलियां अमेठी और वाराणसी/ गोरखपुर में आयोजित की जाएंगी , जिसकी विस्तृत जानकारी भारतीय सेना के आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध रहेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

error: Content is protected !!