आगरालीक्स…आगरा में बंद घर छोड़ना पड़ा भारी. रेलवे में लोको पायलट और विद्युत विभाग में जेई के घर लाखों की चोरी…घर लौटे तो उड़ गए होश
आगरा में बंद घर छोड़ना भारी पड़ सकता है. गलनभरी सर्दी और कोहरे का फायदा उठाकर चोर बंद घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. आगरा में चोरों ने रेलवे में लोको पायलट और विद्युत विभाग में जेई के घर में ताले चटकाकर लाखों की चोरी की है. चोर दोनों ही घरों से कैश और सोने चांदी के आभूषण ले गए हैं. जब पीड़ित वापस घर लौटे तो ताले चटके देख होश उड़ गए.
ड्यूटी पर गया था लोको पायलट
थाना शाहगंज के वेस्ट अर्जुन नगर में किराये के मकान में लोको पायलट देवेश पचौरी पुत्र राधेश्याम पचौरी रहते हैं. वह 6 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे घर का ताला लगाकर काम से बाहर गया थे और फिर रेलवे कन्ट्रोल आफिस मे ड्यूटी पर चला गए. बुधवार आज सुबह लगभग 8 बजे लौटा तो घर के सभी ताले टूटे पडे थे. अंदर जाकर देखा तो कमरे के अन्दर रखी गोदरेज की आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था जिसमें से लगभग 50,000/-रूपये नगदी और सोने का 01 मंगलसूत्र, 04 सोने की अंगूठी, 06 जोडी कानो की कुण्डल, 02 पैडल, 01 सोने की चेन और 04 जोडी चाँदी की पायल चोरी हो गई है. कमरे का सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ था. पीड़ित ने डायल 112 पर चोरी होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पत्नी को पेपर दिलाने गया था जेई
राकेश कुमार विद्युत विभाग में जेई हैं और सिकंदरा क्षेत्र के आवास सं० LIG 638, सैक्टर 14 आवास विकास कालोनी में विकास दीक्षित के यहाँ किराये पर रहते हैं. 4 जनवरी को वह अपनी पत्नी को दिल्ली पुलिस का गुड़गाँव में पेपर दिलवाने गए थे. उसी रात लगभग 12.00 बजे से 2 बजे के बीच इनके बंद घर में चोरी की वारदात की गई. चोर घर में से चैन (01), अंगूठी (01), कंगन (02), बच्चे का लाकेट (01) आदि सोने के आभूषण एव कैश लगभग 35 से 40 हजार रूपये व कपड़े बैड़शीट (01), पैन्ट शर्ट (02) जोड़ी चोरी कर ले गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.