आगरालीक्स…आगरा की कॉलोनियों में भी आतंकी घटना को लेकर गम और गुस्सा. पुष्पदीप एन्क्लेव, पारस पर्ल्स एक्सटेंशन और अपर्णा पंचशील अपार्टमेंट में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान के खिलाफ जताया रोष

पुष्पदीप एन्क्लेव कॉलोनी बोदला के बैनर तले पहलगाम में हुए कायराना नरसंहार के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया. हेमा पेट्रोल पम्प से पँडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा (सेंट्रल पार्क) तक पैदल कैंड मार्च भी निकाला. इसमें 2 मिनट का मौन रखकर हमले में दिवंगतों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की. इस दौरान वार्ड 42 के पार्षद रवि कारोतिय, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, अनुज उपाध्याय, महेश शर्मा, अन्नू दुबे, मनोज चौहान, हिमांशु मिश्रा, प्रवीना राजावत पार्षद (वार्ड 90) मौजूद रहे.

आगरा के पारस पर्ल्स एक्सटेंशन अपार्टमेंट में दी गई मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि. पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जताया आक्रोश. एक सुर में कहा—पाकिस्तान को सबक सिखाओ..श्रद्धांजलि देने वालो में सुनील जैन, आशीष जैन, सुनील जैन, विपुल वर्मा, अनिल अग्रवाल, जी टंडन, सुशील सचदेवा, नीरज जैन, अनिल जैन, जीतेन्द्र गर्ग, अन्नू खंडेलवाल, मानव गर्ग, अतुल अग्रवाल, बृजेन्द्र लोढ़ा, प्रवीन महाजन, सुनील जैन, मंजीत सलूजा, रेनू अग्रवाल, रीता जैन, दिव्या तुलसनी, कुसुम गोयल, नेहा जैन, डॉ भावना शर्मा, पल्लवी गर्ग, रिंकी जैन आदि उपस्थित रहे.
अपर्णा पंचशील अपार्टमेंट, आवास विकास कॉलोनी के निवासियों द्वारा सोसायटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में हाल ही में पहलगाम, कश्मीर में हुई आतंकी घटना में शहीद हुए 26 हिन्दू श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी संवेदना प्रकट की। कैंडल मार्च स्टेट बैंक चौराहा से पदम प्लाजा तक निकाला गया। इस दौरान लोगों ने शहीदों के सम्मान में मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस श्रद्धांजलि सभा में अरुण गोयल, अतुल पांडे, मनोज कुमार, राम फुलवानी, रूपाली, नीतू, अंजू, सीमा सलूजा, कविता जायसवाल, मनीषा, नीलम शर्मा, हिमांशी, नेहा गुप्ता, मुक्ता गुप्ता, मोनिका, महक बोलनी, पूजा मेहरा, देवासी, कोमल जैसवानी, अमिता शर्मा एवं कविता गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।