आगरालीक्स…आगरा में हुई 19 एमएम बारिश. ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी. संडे को कोहरे का अलर्ट. आज दिनभर छाये रहे बादल, रात को हो सकती है बारिश. जानें आज का तापमान
आगरा में शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश के बाद आज मौसम पूरी तरह से बदल गया. अभी तक लोगों को जहां दिन में निकल रही धूप सर्दी से राहत देने का काम कर रही थी वो आज पूरे दिन गायब रही. दिन में भी आज लोग सर्दी से ठिठुरते हुए नजर आए. वहीं कई जगह अलावा भी जले हुए दिखे. आज रात को भी मौसम विभाग ने आगरा में बारिश के आसार जताए हैं.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तीन दिन कोहरा छा सकता है. रविवार को सुबह ताजनगरी कोहरे में लिपटी हुई नजर आ सकती हे. वहीं आज का तापमान अधिकतम कम हुआ है. अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/12/24) 20.5
Departure from Normal(oC) -2.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/12/24) 14.5
Departure from Normal(oC) 7.3