आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी में दो पक्षों में जमकर लड़ाई. एक दूसरे पर पत्थर फेंके. फायरिंग में एक नाबालिग को लगी गोली. पुलिस मौके पर पहुंची
आगरा के फतेहपुर सीकरी में दो पक्षा में रविवार को टकराव हो गया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ. इस दौरान एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में गोली एक नाबालिग को लगी है जिससे वो घायल हो गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले की जांच की जा रही है.
घटना सीकरी के गावं देवनारी की है. बताया जाता है कि यहां दो पक्षों में कई दिनों से तनातनी चल रही थी लेकिन आज रविवार को इसने हिंसक रूप ले लिया. एक पक्ष रामरतन है तो दूसरा पक्ष रामबाबू. शुक्रवार को रामबाबू द्वारा गांव के रामरतन, सचिव और सतेंद्र के खिलाफ तहरीर दी गई थी. आज रविवार को रामबाबू के भाई बहुरन सिंह आगरा से कुछ लोगों के साथ यहां आया जिसके बाद विवाद हो गया. दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव होने लगा. तभी एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में 15 साल के विनय पुत्र संजय के पैर में गोली लग गई. जिससे वो घायल हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल को अस्पताल भेजा और बहुरन सिंह, भीमरतन व जितेंद्र को हिरासत में लिया गया है.