आगरालीक्स…अगस्त के महीने में छुट्टियों की भरमार, पांच रविवार के साथ रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस भी. इन तारीखों को रहेंगी छुट्टियां, निपटा लें अपना जरूरी काम
अगस्त के महीने में कई सारे त्योहार हैं. चारों रविवार और शनिवार को मिलाकर अगस्त के महीने में आगरा सहित पूरे यूपी में 9 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में रोजाना बैंकों में लेन—देन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में यदि किसी ग्रहाक को कैश ट्रांजेक्शन, चेक क्लियरिंग, लोन प्रक्रिया या अन्य बैंकिंग सेवा की आवश्यकता हो तो वह समय रहते उसे पूरा कर ले.अगस्त के महीने की छुट्टियों में दो शनिवार और पांच रविवार के अलावा दो बड़े पर्व भी शामिल हैं. अगस्त 3, 10, 17, 24 और 31 अगस्त को रविवार पड़ रहा है. इसके अलावा 9 अगस्त को दूसरा शनिवार व रक्षाबंधन है. 15 अगस्त को स्वतंत्रा दिवस है तो 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी. वहीं 23 अगस्त को चौथा शनिवार है.