आगरालीक्स…आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर घाटों तक जाने वाले मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन…यमुना किनारा मार्ग होकर शमशान घाट चौराहे तक सभी वाहनों पर प्रतिबंध…तीन दिन तक इन मार्गों पर भी रहेगा रूट डायवर्जन
आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व को लेकर यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन जारी किया गया है. यह रूट डायवर्जन 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक रहेगा. प्रतिमाओं का विर्सजन शहर के कैलाश घाट (थाना सिकंदरा), बल्केश्वर घाट (थाना कमलानगर), दशहरा घाट (थाना ताजगंज) एवं हाथीघाट (थाना छत्ता) पर किया जाता है जिसमें प्रमुख रूप से यमुना किनारा मार्ग पर हाथी घाट, थाना क्षेत्र छत्ता पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है.
यह रहेगा रूट डायवर्जन
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान यमुना किनारा मार्ग पर यातायात का दबाव उत्पन्न होने पर वाटरवर्क्स चौराहा / सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर शमशान घाट चौराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जायेगा ये वाहन एनएच – 19 अथवा एमजी रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान यमुना किनारा मार्ग पर यातायात का दबाव उत्पन्न होने पर शमशान घाट चौराहा से जीवनी मण्डी चौराहा होकर वाटरवर्क्स चौराहा / सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जायेगा, ये वाहन अमर सिंह गेट से बिजलीघर चौराहा, मदीना तिराहा, दरेसी, बेलनगंज होकर अथवा करियप्पा रोड से माल रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन, जिनको फतेहाबाद रोड ताजमहल / ग्वालियर जाना है वह सभी वाहन इनर रिंग रोड होकर फतेहाबाद रोड से मॉल रोड़ होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
डा. बीआर अम्बेडकर यमुना पुल एत्माद्दौला साइड से कोई भी कॉमर्शियल वाहन यमुना किनारा गोलचक्कर की तरफ नहीं आयेगा । आवश्यकतानुसार शमशान घाट से यमुना किनारा होकर जाने वाले वाहनों को गोलचक्कर से डा बीआर अम्बेडकर पुल होकर एत्माद्दौला की ओर डायवर्जन किया जायेगा।
स्ट्रेची ब्रिज एत्माद्दौला साइड से किसी प्रकार का कोई वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आयेगा, बेलनगंज से हल्के वाहन स्ट्रेची ब्रिज होकर एत्माद्दौला जा सकेगें।
बेलनगंज एवं सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता कार्यालय के पास तिराहा से यमुना किनारे हाथीघाट की ओर सभी व्यवसायिक वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
यमुना किनारा मार्ग पर यातायात का दबाव बढने पर समस्त प्रकार के वाहनों को एसीपी छत्ता कट से वाहनों को बेलनगंज अथवा कचहरी घाट, दरेसी की तरफ डायवर्ट कर उनके गंतव्य को भेजा जायेगा ।
ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग से निकलने वाले वाहनों को शमशान घाट तिराहा से यमुना किनारा मार्ग पर नहीं जाने दिया जायेगा, ये वाहन विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मण्डी चौराहा अथवा करियप्पा चौराहा से माल रोड / फतेहाबाद रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
यमुना किनारा मार्ग पर हाथीघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जायेगा, शेष वाहनों को शमशान घाट चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा ।
यमुना किनारा मार्ग से डायवर्ट किये गये समस्त सवारी वाहन एम०जी० प्रथम रोड़ होकर आवागमन कर सकेंगे ।
थाना प्रभारी छत्ता / सिकन्दरा / कमलानगर / ताजगंज अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले घाटों एवं उनके आस-पास पर्याप्त पुलिस बल लगाकर दुर्गा प्रतिमाओं का सकुशल / सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित करायेंगे।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक वाहनों को पूर्व से निर्गत किये गये नो एन्ट्री पास / अनुमति पत्र यमुना किनारा मार्ग पर निरस्त समझे जायेंगे।
बिजलीघर चौराहा से रोडवेज बस / टूरिस्ट बस एवं समस्त प्रकार के वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की तरफ नहीं जायेंगे ये बिजलीघर चौराहा से अमर सिंह गेट से करियप्पा चौराहा से माल रोड / फतेहाबाद रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
सिटी बसों का आवागमन मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत यमुना किनारा मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा जो कि अमर सिंह गेट से करियप्पा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
ट्रैफिक कण्ट्रोल हेल्पलाइन नंबर :- 9454457886