Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: This tusker elephant in Agra has completed 14 years of its freedom…#agranews
आगरा

Agra News: This tusker elephant in Agra has completed 14 years of its freedom…#agranews

384

आगरालीक्स…आगरा में इस टस्कर हाथी ने अपनी आजादी के 14 साल पूरे किए हैं. सर्कस से बचाया गया था इसे, जहां करतब दिखाने के लिए करवाई जाती थी कड़ी ट्रेनिंग, घंटों होता था प्रताड़ित

लंबे और शाही दाँतों वाले नर हाथी, राजेश को 2010 में उत्तर प्रदेश के एक सर्कस से बचाया गया था। सर्कस में करतब दिखाने के लिए क्रूर प्रशिक्षण के साथ जीने को मजबूर, आज नर टस्कर मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी अभयारण्य में अपनी आजादी के 14 साल पूरे कर चुका है, जहां वह सुरक्षित जीवन का आनंद ले रहा है।

सर्कस में प्रदर्शन दिखाने के लिए मजबूर हाथी राजेश को अपने पिछले पैरों पर खड़े होकर फुटबॉल खेलते हुए देखना दर्शक को बहुत लुभाता था, इस बात से अनजान कि इन सभी करतबों को करने के लिए उसे कितने क्रूर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। आदेशों का पालन करने के लिए उसे घंटों प्रताड़ित किया जाता था, लाठियों और बुल हुक से पीटा जाता था।

एक प्रदर्शन कर रहे हाथी के रूप में राजेश को जो दुर्व्यवहार सहना पड़ा, उससे उसे गंभीर मानसिक कष्ट पंहुचा। इस दर्दनाक जीवन से मुक्त होने के बावजूद जब वाइल्डलाइफ एसओएस ने उसे सफलतापूर्वक बचाया और उसका पुनर्वास किया, तो राजेश ने शुरू में रूढ़िवादी व्यवहार प्रदर्शित किया और डरा और सहमा दिखाई दिया। जब पशु चिकित्सा टीम इलाज के लिए उसके पास पहुंची तो उसने आराम करने से इनकार कर दिया और लगातार उसके अंदर बेचैनी का भाव बना रहा। धीरे-धीरे वह शांत हुआ जिसके पश्च्यात पशु चिकित्सा टीम ने उसके पैरों के घावों का इलाज शुरू किया और उसकी खोई हुई ताकत को पुनर्जीवित करने के लिए पौष्टिक आहार दिया।

राजेश के स्वभाव में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। वह अधिक सौम्य और शांत हो गया है और उसने अपनी देखभाल करने वालों के साथ विश्वास का बंधन बना लिया है। हाथियों की देखभाल करने वाले पशुचिकित्सकों और कर्मचारियों द्वारा लाए गए परिवर्तन के कारण, राजेश को अब स्वस्थ भूख लगती है और वह रोजाना ताजे फल और सब्जियों का स्वाद लेता है, जिसमें कद्दू, लौकी, तरबूज और कच्चे केले शामिल हैं।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “इंसानों के लिए राजेश के दर्द को समझना अकल्पनीय है जो उसने इतने वर्षों तक सहा। हमने राजेश को उसकी आज़ादी वापस दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की जिसकी वजह से आज वह प्यार और देखभाल से भरा जीवन जी रहा है। यह हमारे लिए खुशी का अवसर है की आज राजेश ने अपनी आजादी के 14 साल पूरे कर लिए हैं।”

वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, “राजेश के जीवन का दूसरा भाग करुणा और स्नेह से भरा हुआ है। हाथी देखभाल कर्मचारी यह सुनिश्चित करते हैं कि वे राजेश की आव्यश्यक्ताओं के साथ हमेशा तैयार रहें। ताजी सब्जियों की स्वस्थ मात्रा राजेश के पौष्टिक आहार को सुनिश्चित करती है, जिससे उसे पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता रहे।”

बैजूराज एम.वी., डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, वाइल्डलाइफ एसओएस ने बताया, “राजेश नियमित रूप से अपने नाखूनों और फुटपैड की देखभाल कराता है। राजेश की स्थिति में सुधार के लिए लगभग 15 वर्षों के प्रयास के परिणामस्वरूप उसके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उसे हमारी देखरेख में एक सुखद जीवन जीते हुए देखना हमारे लिए अनुभव की गई सबसे बड़ी खुशियों में से एक है।”

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!