आगरालीक्स …आगरा में मंपीपॉक्स के अलर्ट के बीच कोरोना के ताजा आंकड़े जारी। जानें अब कोरोना के कितने एक्टिव केस। #agracoronaupdate# #agralatestnews#
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। कोरोना की जांच के लिए 1401 सैंपल लिए गए। जबकि कोरोना संक्रमित एक मरीज ठीक हुआ है।
कोरोना के एक्टिव केस तीन
आगरा में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है और रविवार को एक मरीज ठीक भी हुआ है। कोरोना के एक्टिव केस तीन हैं।
ये हैं लक्षण
मंकीपॉक्स मरीजों में अधिकांशतः बुखार, चकत्ते, सूजी हुई लिम्फनोड्स ( गले में गिल्टी ) जैसे लक्षण पाए जाते हैं। ये बीमारी स्वसीमित बीमारी है जिसके लक्षण सामान्यतः 2 से 4 सप्ताह में दिखाई देते हैं परन्तु कुछ मरीज गम्भीर रूप से भी बीमार हो सकते हैं।
मंकीपॉक्स जानवरों से मानवों में अथवा एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है इसमे कटी फटी त्वचा और स्वांसनली या म्यूकोसा जो कि आंख कान या मूंह के माध्यम से शरीर में फैलता है।
मंकीपॉक्स के लक्षण चेचक या आर्थोपौक्स वायरस से मिलते जुलते हैं । मंकीपॉक्सचेचक की तुलना में कम संक्रमक है । इसका इन्कयूजेशन पीरियड 7 से 14 दिन का होता है कभी कभी 5 से 21 दिन का भी हो सकता है ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंकी पौक्स के परिप्रेक्ष्य में आगरा की जनता से अपील की है कि इस बीमारी की सम्भावना जानवरों के माध्यम से भी है तो विशेष तौर पर जंगली जानवरों के मांस खाने से बचें और पालतू जानवर से भी एक निश्चित दूरी बनाकर रखें ताकि आपके शरीर से दूर ही रहें तो उचित होगा जानवरों के शरीर में लगे घावों के सम्पर्क में न आवें।