आगरालीक्स…आगरा में एक ही परिवार के तीन बच्चे नीट में सेलेक्ट. कोटा में रहकर तैयारी की. सोशल मीडिया पर कोई एकाउंट नहीं
आगरा में एक ही परिवार के तीन बच्चे नीट में सेलेक्ट हो गए हैं. तीनों बच्चों ने अपने बड़े भाई से प्रेरणा लेकर डॉक्टर बनने का सपना देखा. आगरा के दयालबाग स्थित कृष्णा बाग कॉलोनी में भोलाराम त्यागी रहते हैं. इनके तीन बेटे महावीर त्यागी, हेतराम और शिव त्यागी है. भोलाराम त्यागी के नाती और हेतराम त्यागी की बेटी 19 साल की पूजा को 720 में से 676 नंबर मिले हैं. वहीं बेटे मनोज को 671 नंबर मिले हैं. भोलाराम त्यागी के दूसरे बेटे शिव त्यागी बिजनेस करते हैं और इनकी बेटी मानसी ने भी 640 नंबर हासिल किए हैं.
पूजा ने 2022 में एमपीएस स्कूल से 12वीं की थी. 12वीं में 80 परसेंट नंबर मिले थे. मनोज और मानसी जिम कॉर्बेट स्कूल से 12वीं कर चुके है. मनेाज को 90 और मानसी को 73 परसेंट नंबर मिले थे. दोनेां का इसी साल रिजल्ट आया है.
पूजा ने बताया कि उनके ताऊजी महावीर त्यागी के बेटे अजय त्यागी एमबीबीएस कर चुके हैं. अब वे भी कोटा में रहकर पीजी की तैयारी कर रही हैं. पूजा, मनोज और मानसी का सोशल मीडिया पर एकाउंट नहीं है. तीनों को मोबाइल भी 12वीं करने के बाद ही मिला है. कोटा में कोचिंग के दौरान ही मोबाइल ले जाते थे.