आगरालीक्स…Agra News : आगरा में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर 25, 26 और 27 मार्च को आयोजित किया जाएगा। ( Agra News : Three day fair for 8 year of Up Government#Agra )
प्रदेश सरकार के सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्ष में सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की है, जिसे जनसामान्य को अवगत कराये जाने हेतु 25, 26 एवं 27 मार्च 2025 को समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एंव योजनाओं की जानकारी देने का निर्णय लिया गया है। यह बात जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने के संबंध में तैयारियों हेतु आयोजित बैठक के दौरान कही।
इस आयोजन में केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित प्रर्दशनी का आयोजन जनपद स्तर पर किया जायेगा। केन्द्र सरकार के 10 तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की अवधि में जनपद में लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई, समस्त परियोजनाओं के शिलापट्ट की विशेष प्रर्दशनी लगायी जायेगी। विगत 8 वर्ष में जनपद में प्राप्त निजी निवेश की ऐसी परियोजनायें, जिन्हें धरातल पर उतारा जा चुका है अथवा जो प्रक्रियाधीन है उन्हें प्रर्दशनी में दिखाया जायेगा।