आगरालीक्स…Agra News: इंडिगो की फ्लाइट के संचालन में आ रही समस्या से आगरा में एक ही समय पर तीन
फ्लाइट पहुंची,. ( Agra News: Three flights came at 5 minute interval at Kheria Airport#Agra)
क्रू की कमी सहित अन्य कारण से फ्लाइट के संचालन में समस्या आ रही है। गुरुवार को खेरिया एयरपोर्ट पर 30 मिनट की देरी से पहले हैदराबाद की फ्लाइट पहुंची। इसके बाद कुछ ही देरी के अंतराल पर बेंगलूरू, मुंबई और अहमदाबाद से फ्लाइट आ गई। एक साथ तीन फ्लाइट आने से प्रबंधन में समस्या आ गई, अफरा तफरी मचने पर पांच मिनट के अंतराल पर फ्लाइट को उतारा गया।
इंडिगो की फ्लाइट का बिगड़ा शेडयूल
एयरपोर्ट के निदेशक विवेक कुमार का मीडिया से कहना है कि गुरुवार को इंडिगो की तीनों फ्लाइट का शेडयूल बिगड़ गया था, इससे मुंबई, बेंगलूरू और अहमदाबाद से एक साथ तीन फ्लाइट आने पर प्रबंधन में समस्या आई।