Agra News : Three injured in road accident on Yamuna Express way #agra
आगरालीक्स…. यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, आगरा से नोएडा जा रहा कैंटर आगे चल रहे वाहन में जा घुसा। हादसे में तीन घायल।
कपिल, भूरा निवासी मझोला हाथरस व संजय कुमार निवासी गंगीरी अलीगढ़ कैंटर में मिर्च लेकर अलीगढ़ से नोएडा जा रहे थे, आगरा से नोएडा की तरफ जाते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर नौहझील, मथुरा के पास कैंटर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन में जा घुसा। हादसे के बाद कैंटर में फंसे लोगों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला।
हालत गंभीर
कैंटर आगे चल रहे वाहन में जा घुसा, कैंटर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कैबिन में बैठे तीन लोग घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती किया है।