आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में जांच करने जूता व्यापारी के यहां गए पुलिस कर्मी चार जोड़ी जूते ले आए, पुलिस के हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत पर तीन पुलिस कर्मी निलंबित और 9 पुलिस कर्मियों की प्रारंभिक जांच। ( Agra News: Three Police person suspend, Preliminary Investigation against 9 Police person#Agra )
आगरा में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने 30 सितंबर को पुलिस कर्मियों के अवैध वसूली व भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत करने के लिए हेल्प लाइन नंबर 7839860813 जारी किया गया था। इस हेल्प लाइन नंबर पर पुलिस कर्मियों द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत के बाद जांच कराई जा रही है, प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। हेल्प लाइन नंबर पर मिली शिकायत के बाद तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है जबकि 10 के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।
व्यापारी से ले आए चार जोड़ी जूते, पासपोर्ट सत्यापन के लिए मांगे पैसे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसीपी कोतवाली के कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी कौशल और आरक्षी विश्वनाथ को एक जांच दी गई, उन्हें शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर एसीपी कार्यालय में रिपोर्ट देनी थी। आरोप है कि जूता व्यापारी से जांच उसके पक्ष में करने के लिए कुछ मांग की, नकद रुपये नहीं मिले तो चार जोड़ी जूते ले आए, इसकी शिकायत हेल्प लाइन नंबर पर की गई। इन दोनों को निलंबित कर दिया गया। लोहामंडी थाने में तैनात आरक्षी प्रतीक कुमार गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की धमकी दे रहा था, इसका आडियो पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचने के बाद आरक्षी को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही पासपोर्ट सत्यापन के लिए पैसे मांगने, बाइक छोड़ने के लिए वसूली सहित अन्य मामलों में अवैध वसूली की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
इनकी होगी प्रारंभिक जांच
उ.नि. धर्मवीर थाना किरावली (रुपयों की मांग का आरोप)
उ.नि. अंकित चौहान – थाना एत्मादपुर (विवेचना में वसूली का आरोप)
म.उ.नि. दीपिका – थाना एत्मादपुर (रुपयों की मांग का आरोप)
उ.नि. कपिल कुमार, आरक्षी गुरु चंदेल, आरक्षी देवेश कुमार – चौकी छलेसर (जुआरियों से रुपये लेने के आरोप)
आरक्षी सतेंद्र चौधरी, आरक्षी अरविंद कुमार – एसीपी अछनेरा/एत्मादपुर कोर्ट (जमानत के नाम पर वसूली)
आरक्षी अभिषेक – थाना सिकंदरा (पासपोर्ट सत्यापन में रुपये मांगने का आरोप)
शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर – 7839860813