आगरालीक्स…आगरा में उफनाई यमुना में नहाने के लिए गए तीन युवक डूबे. जब तक निकाला, एक की हो चुकी थी मौत, दो अस्पताल में
आगरा में इस समय यमुना उफनाई हुई है. जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. प्रशासन की अपील है कि कोई भी यमुना किनारे या नदी घाट पर नहीं जाए लेकिन डौकी क्षेत्र में तीन युवक नहाने के लिए यमुना में पहुंच गए. यमुना के तेज बहाव में तीनों डूब गए. वहां मौजूद लोगों ने और पुलिस ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला. इसमें एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य अस्पताल में भर्ती कराए गए हें.लोगों ने मुश्किल से बाहर निकाला
दीपक पुत्र विजेंद्र निवासी गढ़ी रामपाल, भोपा पुत्र चरण सिंह निवासी कुंडौली और रविंद्र पुत्र डम्बर सिंह निवासी गढ़ी रामफल तीनों दोस्त हैं. तीनों यमुना में नहाने के लिए पहुंच गए, लेकिन तेज बहाव में डूबने लगे. इस पर आसपास के लोगों ने उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बचाया. गोताखोरों ने तीनों को बाहर निकाला. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. हादसे में एक युवक की मौत की सूचना है जबकि दो का उपचार चल रहा है.