आगरालीक्स…बर्गर से गायब होने लगा टमाटर. तर्क—नहीं मिल रहा अच्छी क्वालिटी का टमाटर…रेस्टोरेंट्स और ढाबों पर भी सलाद में टमाटर मिसिंग….
टमाटर महंगा क्या हुआ, लोगों ने उसे इग्नोर ही करना शुरू कर दिया है. जी हां! आगरा में टमाटर इस समय 160 से 200 रुपये किलो तक मिल रहा है और इसका असर शहर के रेस्टोरेंट्स और फूड मार्केट्स में साफ देखने को मिल रहा है. अभी तक जिन डिशेस में टमाटर खूब परोसा जाता था, वो अब मिसिंग होने लगा है. बर्गर में टमाटर की स्लाइस गायब होने लगी है तो वहीं रेस्टोरेंट्स और ढाबों पर मिलने वाले सलाद में भी टमाटर या तो पूरी तरह से गायब कर दिया गया है या फिर कुछ ही पीस दिए जा रहे हैं.

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार मशहूर बर्गर कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने भी अपने फेमस बर्गर से टमाटर की स्लाइस गायब कर दी है. हालांकि कंपनी की ओर से इसे हटाने का जो तर्क दिया जा रहा है वह लोगों के गले नहीं उतर रहा है. कंपनी का कहना है कि अच्छी क्वालिटी का टमाटर न मिलने के कारण अभी कुछ समय के लिए टमाटर को बर्गर से हटाया गया है. जल्द ही अच्छी क्वालिटी का टमाटर आने पर फिर से इसकी स्लाइस को बर्गर में जोड़ा जाएगा.
म
कंपनी का कहना है कि सीजनल इश्यूज के कारण और हमारे सभी प्रयासों के बावजूद हम ऐसे टमाटर नहीं खरीद पा रहे हैं जो हमारे विश्वस्तरीय क्वालिटी चेक से पास हो सके. इसलिए हम अपने कुछ रेस्तरां में मेन्यू से टमाटर हटा रहे हैं. यह एक टेंपररी इश्यू है और हम अपने ग्राहकों को पूरी तरह से आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम उन्हें मेन्यू में वापस लाने के सभी संभावित तरीकों पर विचार कर रहे हैं. टमाटर जल्द ही हमारे मेन्यू में शामिल होगा.