आगरालीक्स…कल होने वाली बीए, बीएएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम की सेमेस्टर परीक्षा स्थगित. अब इस तारीख से होंगी परीक्षा
विवि प्रशासन की ओर से शनिवार को होने वाली बीए, बीएएसी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. स्थगित परीक्षाएं दो नवंबर को होंगी. विवि प्रशासन ने इसके अलावा शुक्रवार रात को परीक्षा फार्म भरने का मौका दिया है.
बीए, बीएएसी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम की परीक्षाएं बुधवार से शुरू कर दी गई हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार शनिवार को होने वलाी सभी पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. ये परीक्षाएं दो नंवबर को होंगी.